मार्बल इंडस्ट्रीज मालनपुर में शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें श्रमिकों की दृष्टि, रक्तचाप, रेंडम ब्लड सुगर, रक्त समूह हेपेटाइटिस बी और सामान्य जांच श्रवण और नाडी आदि की जांच की गई ।तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गई ।एवं मौसमी बीमारी से बचने के उचित परामर्श दिए गए।