राजगढ़: भाकरा के केसानिया जोहड़ में बाबा हर्ष गिरी की पंचधूणी तपस्या का 32वां दिन, 9-10 जून को भजन संध्या व भंडारा
Rajgarh, Churu | Jun 1, 2026 हरियाणा सीमा से सटे गांव भाकरां स्थित श्री श्री बाबा श्योपुरी जी महाराज मंदिर परिसर, केसानीया जोहड़ इन दिनों आध्यात्मिक साधना का केंद्र बना हुआ है। यहां बाबा हर्ष गिरी महाराज 1 मई से 41 दिवसीय पंचधूणी अग्नि कुंड तपस्या में लीन हैं। सोमवार को उनकी तपस्या का 32वां दिन पूरा हुआ। पंचधूणी साधना को सबसे कठिन तपों में माना जाता है।