लोहरदगा: उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने कहा, रबी फसल की तैयारी में लापरवाही न हो, किसानों को अनुदानित दर पर बीज मिले
जिला के उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 4 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि रबी फसल के लिए बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को उचित समय पर बीज मिल सके।