माण्डलगढ़: दौलजी खेड़ा गांव में कल्लाजी राठौड़ मंदिर में कलश स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
मांडलगढ़ क्षेत्र के दौलजी खेड़ा गांव में कल्लाजी राठौड़ मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम करीब पांच बजे को कलश स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। यज्ञाचार्य बनवारी लाल शर्मा व नंदलाल नाथ के सानिध्य में यजमानों ने विधि-विधान से हवन में आहुतिया