शामली: थानाभवन में महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Shamli, Shamli | Apr 5, 2026 रविवार की दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के थानाभवन कस्बे में आराध्य देव महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव पर मोहल्ला राजों की मोरी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा द्वारा फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कस्बा क्षेत्र के सैकड़ो संभ्रांत लोग शामिल हुए।