पुनासा: पुनासा उपार्जन केंद्र पर किसान ने दी फांसी की धमकी, विभाग जागा, 5 दिन बाद तौला गया गेहूं, फैली अव्यवस्था
पुनासा उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं से गुस्साए किसानों के हंगामे के बीच 50 किमी दूर बोरखेड़ा से उपज लेकर आए किसान ने यह धमकी दे डाली। किसानों की समस्या की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और खाद्य अधिकारी से चर्चा की।