बांदा: सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने राहत सामग्री वितरित की, ई-रिक्शा चालकों को मिली जैकेट और वृद्ध जनों को कंबल
Banda, Banda | Dec 29, 2025 शहर के अवस्थी पार्क मे भीषण ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका बांदा ने एक सराहनीय पहल की है। जिसमे मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू की उपस्थिति मे ई रिक्शा चालकों को जैकेट, और वृद्ध जनों को कंबल वितरित किए गएं हैं।