बांदा: निभौर गांव में पैदल जा रहे बालक को 4 पहिया गाड़ी ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में बच्चे की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Dec 29, 2025 बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव में 4 पहिया गाड़ी की टक्कर लगने की वजह से घायल हुए बालक की जिला अस्पताल बांदा मे मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और डॉक्टर ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव निवासी था।