बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के लट्ठू चक्क में सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, वह घर के बाहर टहल रहे थे
Ballia, Ballia | Apr 11, 2026 फेफना थाना क्षेत्र के लट्ठू चक्क में सड़क दुर्घटना में मृत 48 वर्षीय चन्द्रशेखर सिंह के शव का पोस्टमार्टम शनिवार की दोपहर 2 बजे कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, चन्द्रशेखर सिंह रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।