नानपारा: नवाबगंज में फसल बीमा योजना को लेकर शिविर लगाया गया, किसानों ने खरीफ फसलों का कराया बीमा और दी गई जानकारी
नवाबगंज स्थित ग्राम पंचायत पीर नसीरुद्दीन में शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक विशेष पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराया। शिविर के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया, जानकारी दी