हुलासगंज: पुलिस दबिश से डरे मानो बीघा गांव के 8 अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की लगातार छापेमारी से घबराकर मानो बीघा गांव के 8 अभियुक्तों ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार शाम करीब 7 बजे काको स्थित मंडल कारा भेज दिया गया।