जगदलपुर: श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का तीसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार सुबह 11 बजे नित्य पूजन विधिविधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं महापौर संजय पाण्डेय सपत्नी पूजन में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात मंदिर में विराजित पूर्व विग्रह एवं श्रीराम परिवार के नूतन विग्रहों का महास्नान मंडप में संपन्न हुआ।