जगदलपुर: जमावड़ा में एक परिवार के 11 सदस्यों ने 22 वर्षों बाद अपने मूल धर्म में की घर वापसी
गुरुवार सुबह 11 बजे बस्तर जिले के ग्राम जमावाड़ा में एक परिवार के 11 सदस्यों ने 22 वर्षों बाद अपने मूल धर्म सनातन धर्म में स्वेच्छा से वापसी की। यह घर वापसी कार्यक्रम परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों ने अपने पूर्वजों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से पुनः जुड़ने का संकल्प लिया।