ऊंचाहार: करसेनी मजरे अरखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर करसेनी मजरे अरखा मोड़ के पास, अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकल सवार तुलसीराम 55निवासी पूरे सम्भर मजरे अरखा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सोमवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।