पूरनपुर: शारदा नदी की 15.75 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शुभारंभ, सनेढी तटबंध होगा मजबूत
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में शारदा नदी के दाएं तट स्थित सनेढी तटबंध की सुरक्षा को लेकर 15 करोड़ 75 लाख रुपये की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ किया गया। इसमें स्पर संख्या 28, 29, 11, 12, 13, 14, 02, 03 व 04 की पुनर्स्थापना, लॉन्चिंग एप्रन मरम्मत तथा विभिन्न स्परों के मध्य प्रक्युपाइन लगाने का कार्य शामिल है।