शाहजहांपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित सेंट्रल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के साथ शेष कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ सफाई रंगाई पुताई के कार्यों में तेजी लाने और स्ट्रांग रूम में मार्किंग करने के निर्देश दिए।