शाहजहांपुर: सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बालमिकी मृतक के परिवार से मिले, RC मिशन के रौसर कोठी में हुई थी हत्या
शुक्रवार की शाम थाना आरसी मिशन के रौसर कोठी में दामाद ने ससुर सालिगराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है। सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बालमिकी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया।