शाहजहांपुर: जलालाबाद के अतिबरा निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शनिवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी 30 साल की मनोरमा की शादी करीब 14 साल पहले थाना जलालाबाद के अतिबरा के रहने वाले धीरेंद्र से हुई थी। पिछले कुछ समय से महिला का इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम शहर के अस्पताल लाते समय मनोरमा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने मनोरमा की ससुराल पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया है।