पूर्णिया जिले के गुलाबबाग स्थित गुंडा चौक पर बंधक बनाई गई युवती बरामद, हथियार और अन्य सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 1, 2026
पूर्णिया जिले के गुलाबबाग स्थित गुंडा चौक पर मंगलवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 13 महीने से बंधक बनाकर रखी गई युवती को सुरक्षित मुक्त करा लिया।छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार,कारतूस और नकदी भी बरामद की गई है।पुलिस अधिक्षक स्वीटी सहरावत ने बुधवार को शाम के लगभग 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी.