खुरई: सिंचाई के लिए बिजली न मिलने से नाराज़ किसानों ने खिमलासा रोड के तलापार तिराहे पर लगाया जाम
Khurai, Sagar | Dec 23, 2025 मंगलवार शाम लगभग 4 बजे खिमलासा रोड पर तलापार तिराहे पर आसपास के 15 गांव के सैकड़ों किसानों ने जाम लगाकर मोहन सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,दरअसल किसानों को इन दिनों सिंचाई के लिए समय पर और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, कई बार आवेदन देने पर कोई सुधार नहीं हुआ तो मजबूरी में किसानों ने लगाया जाम, विद्युत विभाग ने जल्दी सुधार का आश्वासन दिया