खुरई: शहरी थाना पुलिस ने ₹50 हजार की 105 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Dec 23, 2025 मंगलवार दोपहर शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने टीहर रोड पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी अब्दुल हमीद वार्ड निवासी सोहेब खान के पास से 50 हजार रु कीमत की 105 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है उसे 10 प्रतिशत कमीशन पर यह काम दिया गया था, दो और युवकों के इस मामले में नाम आये हैं।