मेरठ: लिसाड़ी गेट के श्याम नगर A2Z बाजार की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट, इलाके में मचा हड़कंप
Meerut, Meerut | May 4, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब A2Z बाजार की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के प्लास्टिक गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया