शाहपुरा: मानसून की पहली बारिश में भेड़ाघाट चौराहा बना तालाब, दुकानदार और राहगीर परेशान #jansamasya
जबलपुर: मानसून की पहली बारिश ने ही प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद विश्व पर्यटन स्थल भेड़ाघाट के मुख्य प्रवेश द्वार भेड़ाघाट चौराहे पर जलभराव से तालाब जैसे हालात बन गए। पानी भरने से आम नागरिकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भेड़ाघाट चौराहे से भेड़ाघाट तक फोरलेन सड़क का कार्य च