बारा: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से पहले विधायक बारा ने कार्यकर्ताओं के साथ जसरा ब्लॉक में चलाया स्वच्छता अभियान
Bara, Allahabad | Apr 13, 2026 जसरा ब्लॉक परिसर में आज सोमवार सुबह 10:00 के आसपास भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह पप्पू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।