कटनी नगर: सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार की पुलिस जवानों ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर पेश की मिसाल
सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार की पुलिस जवानों ने बचाई जान, समय रहते अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे तड़प रहे दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी सवार युवक को एसपी कार्यालय में पदस्थ दो सतर्क आरक्षकों ने अपनी सूझबूझ से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।