मालनपुर के तिलोरी गांव में बिजली के खुले तार पड़े हैं जिनसे आए दिन हादसे होने का डर बना रहता है रविवार को लगभग 6:00 बजे गोवंश जंगलों की तरफ चरने जा रहे थे तभी अचानक बिजली के खुले तारों से करंट लग गया जिससे गोवंश पूरी तरह घायल हो गया वहीं फायर स्टेशन के पास एक नंदी बीमार हो गया। उक्त दोनों गोवंश की सूचना मिलने पर गौसेवकों ने मौके पर पहुंचे और उनका इलाज किया।