कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रा.वि. में गुरुवार शाम 5 बजे अनुसूचित जाति उपयोजनान्तर्ग मूल्य संवर्द्धन विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जिसमें हरिपुरा व बोलांवाली की 30 ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। समापन समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अनूप कमार ने कार्यक्रम के दौरान केन्द्र की गतिविधियों एवं अनुसूचित जाति उपयोजना की जानकारी दी।