तरहसी: तरहसी के प्रमुख बने सिरिस्ता भुइयां, प्रिया कुमारी को दो मतों से हराया, सदर एसडीओ ने कराया चुनाव
लंबे समय से खाली चल रहे पलामू के तरहसी प्रमुख पद पर बुधवार को चुनाव कराया गया। चुनाव मैदान में दो उम्मीदवार थे। निवर्तमान प्रमुख प्रिया कुमारी और मंझौली टू के पंचायत समिति सदस्य सिरिस्ता भुइयां ने दावेदारी प्रस्तुत की। निर्वाचन के लिए मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा एवं तरहसी की प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुसूम केरकेटा मौजूद थीं।