शाहगंज: चीनी मिल के समीप से चोरी की एक भैंस, एक पड़वा व पिकअप के साथ 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हुसैनाबाद गांव से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान से एक भैंस एक पडवां चुराकर पीकअप में लादकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी शनिवार को चीनी मिल समीप से प्रदीप गौतम पुत्र पब्बन, सहकार खान पुत्र सईद अहमद, फुरकान पुत्र समशीर अली को एक भैंस एक पडवा व एक पीकअप के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।