शाहगंज: दीदारगंज रोड से कछुआ तस्करी के दो आरोपी 138 ज़िंदा कछुआ के साथ गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कुछ कछुआ तस्कर क्षेत्र से कछुए को पश्चिमी बंगाल ले जाने के फिराक है।नगर के दीदारगंज रोड रेलवे क्रासिंग पर दो आरोपी तीन बोरे मे कछुए लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो इनके पास से बोरे मे 138 ज़िंदा कछुए बरामद हुए इनके खिलाफ विधिक कार्यवाई की जा रही है