लूणकरणसर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर 20 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट में इंद्रपाल पुत्र तेजाराम मेघवाल ने कार चालक पर मामला दर्ज कराया है।