किस्को: सरस्वती पूजा के दौरान शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
किस्को थाना परिसर में अंचल अधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को दोपहर 12 बजे शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ अरुण उराँव एवं थाना प्रभारी सुमन मिंज मौजूद रहे। बैठक में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया। साथ ही पूजा पंडाल की जानकारी लेते हुए विसर्जन की समय सारणी व विसर्जन का रूट चार्ट की जान