परबत्ता: कारगिल के वीर योद्धा परमानंद सिंह को अगुवानी गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर बुधवार को कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और भारतीय सेना के पूर्व नायक परमानंद सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिन के करीब तीन बजे हुए अंतिम संस्कार के दौरान हजारों की संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचे। अंतिम संस्कार के समय सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।