खिजरसराय: अनुमंडल पदाधिकारी का बयान: पेट्रोल जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई
नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को नीमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद एवं अतरी आपूर्ति पदाधिकारी रवि रंजन कुमार की अध्यक्षता में नीमचक बथानी अनुमंडल के सभी पेट्रोल पंप की मालिक के साथ बैठक की गई। पेट्रोल की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने अतरी आपूर्ति पदाधिकारी रवि रंजन कुमार को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।