कैंपियरगंज: कैंपियरगंज तहसील में एंटी करप्शन की मनमानी गिरफ्तारी को लेकर लेखपाल संगठन ने तहसील परिसर में धरना दिया, सौंपा ज्ञापन
कैंपियरगंज तहसील परिसर में राजस्व लेखपाल संगठन के बैनर तले राजस्व कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए, धरने पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त किया, तथा तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोपा, साथ ही मांग की गई की राजस्व कर्मियों को जो जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है, वो गलत है, इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।