कैंपियरगंज: चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को ट्रेलर ने पीछे से रौंदा, घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत साइकिल सवार को ट्रेलर ने पीछे से रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिसिया जांच में जानकारी मिली की प्रतापपुर निवासी, 50 वर्षीय रामाशीष बेलदार सीहोरवा बाजार सब्जी लेने जा रहे थे, इस समय यह घटना हुई।