खलारी: संडे ड्यूटी की कटौती के विरोध में रैयत विस्थापित मोर्चा व यूनियन नेताओ ने चार घण्टा काम बन्द कराया
Khelari, Ranchi | Apr 21, 2024 खलारी के केडीएच तथा पुरनाडीह परियोजना में कामगारो के संडे ड्यूटी में कटौती किए जाने के विरोध में चार घण्टे काम बन्द रहा।रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, रामलखन गंझु,विनय खलखो एव नरेश गंझु के नेतृत्व में दोनो परियोजना में मजदूरों ने काम बन्द रखा। आंदोलन में यूनियन से इंटक के अब्दुल्ला अंसारी, बीएन पांडेय, सोनू पांडेय भी शामिल थे।