खलारी: एनआईसी सभागार में ईवीएम-वीपीपैट का किया गया फर्स्ट रैन्डमाइजेशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
Khelari, Ranchi | Apr 16, 2024 सोमवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त ईएमएस पर ईवीएम-वीपीपैट का फर्स्ट रैन्डमाइजेशन किया गया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित एनआईसी सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के समक्ष जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम-वीवीपैट का फर्स्ट रैन्डमाइजेशन किया।