पिंड्रा: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्नः ग्राम पंचायतों के युवाओं ने किया प्रतिभाग
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। खेल में प्रत्येक गांव पंचायतों के युवा मंडल सदस्य सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद, कबड्डी एवं दौड़ की प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी बालिका वर्ग में कालिकाधाम की टीम प्रथम स्थान पर रही।