औरैया: चित्रकूट से दंडवत करते हुए वैष्णो देवी निकले कोटा के रामजी, पहुंचे औरैया, किया गया जोरदार स्वागत
भक्ति और अटूट आस्था की एक अनोखी मिसाल नेशनल हाईवे पर देखने को मिली। राजस्थान के कोटा निवासी रामजी माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए कठिन यात्रा पर निकले हैं। वे चित्रकूट से जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के भवन तक की सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर नहीं, बल्कि सड़क पर दंडवत प्रणाम करते हुए पूरी कर रहे हैं। रविवार को उनका औरैया आगमन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने उ