मऊरानीपुर: बम-बम भोले के जयकारों के बीच मऊरानीपुर से हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िए, साइकिलों से लाएंगे गंगाजल
झांसी के मऊरानीपुर से सावन माह के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए साइकिलों से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। डीजे की भक्ति धुनों और "बम-बम भोले" के जयकारों के बीच निकले श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान केदारेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।