फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने 15 मार्च को गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर चंदन वासी जिला दामोह, मध्यप्रदेश हाल ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद को ग्रीनफील्ड कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 1.120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ थाना सुरजकुण्ड में NDPS की धाराओं में मामला दर्ज किया है।