अंबाह: 100 ट्रॉली चंबल रेत नष्ट, अंबाह थाना क्षेत्र के किसरौली में अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Ambah, Morena | Jun 15, 2026 अंबाह क्षेत्र के ग्राम किसरोली में प्रशासन ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 ट्रॉली चंबल रेत के डंप को नष्ट कर दिया। वन विभाग, अंबाह पुलिस और एसएएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और भंडारण से पर्यावरण व राजस्व को नुकसान पहुंचता है, इसलिए अभियान लगातार जारी रहेगा।