कर्वी: कर्वी के परासन टोला काली देवी चौराहा के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
कर्वी के परासन टोला काली देवी चौराहा के पास बीते रविवार की रात्रि 10:00 बजे ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक बउआ पुत्र राजकिशोर निवासी तरौंहा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बउआ पैदल ही कर्वी से अपने घर तरौंहा जा रहा था,तभी यह हादसा होगया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज सोमवार के दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।