मनकापुर: नारायनपुर नानकार गांव में ₹5 हजार नकदी व 3 लाख के जेवरात की हुई चोरी, पीड़ित में छपिया थाने में दिया तहरीर
Mankapur, Gonda | May 12, 2024 छपिया थाना क्षेत्र के नारायनपुर नानकार गांव निवासी रामदरस यादव ने घर में रखा ₹5 हजार की नकदी तथा बैग में रखा, झुमका, गले का हार, मंगलसूत्र, बिछुआ मिलाकर ₹3 लाख का जेवर चोरी होनी की तहरीर अज्ञात चोरों के ख़िलाफ दिया है। चौकी प्रभारी मसकनवा दिलीप कुमार सिंह ने बताया की सूचना मिली है, जांचकर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।