मनकापुर: शंभूनगर बुटहा जंगल के पास घेराबंदी कर मनकापुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | May 11, 2024 शनिवार को कोतवाली के SI अखिलेश राही पुलिस फोर्स के साथ शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। तभी ग्राम शम्भूनगर बुटहा के जंगल के पास अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण हो रहा, देख घेराबन्दी कर 3 अभियुक्त बेचन, राधेश्याम व समयदीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40ली. अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, 500gm यूरिया, 250gm नौशादर, 2 कुंतल लहन व बनाने के उपकरण बरामद किया।