हिसुआ: नवादा: हिसुआ बाजार में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, जिंदा मुर्गे जलकर हुए खाक, सब्जी की झोपड़ी भी राख
Hisua, Nawada | Jun 25, 2026 हिसुआ बाजार में रात एक बंद मुर्गा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण बारात के दौरान फोड़े गए पटाखों की चिंगारी बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखे सैकड़ों जिंदा मुर्गे जलकर खाक हो गए। आग की चिंगारी बगल की सब्जी विक्रेता की झोपड़ी तक पहुंच गई, जहां रखा लहसुन, प्याज समेत अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।