मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामु डीसी ने अतिरिक्त प्रभार वाले बीडीओ-सीओ के कार्य दिवस तय किए, आम लोगों की सुविधा के लिए लिया फैसला
आमजनों के कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले बीडीओ और सीओ के कार्य दिवस निर्धारित कर दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि अब यह स्पष्ट रहेगा कि कौन पदाधिकारी किस दिन किस प्रखंड या अंचल में कार्य करेंगे, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और कार्य निष्पादन में पारदर्शिता