मेदिनीनगर (डालटनगंज): सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर बेलवाटिका गुरुद्वारे से निकली भव्य शोभायात्रा
सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बेलवाटिका स्थित गुरूद्वारा से मंगलवार दोपहर 2 बजे श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे हाथ में तलवार लिए बड़े व छोटे पंज प्यारे चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर श्री गुरूग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी।