नारासन: बिझोली गांव में घर के बाहर से ट्रक चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी किया गया ट्रक बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बिझोली गांव में एक घर के बाहर से एक ट्रक चोरी करने वाले गाजियाबाद निवासी वीरेंद्र नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है। भूपेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका ट्रक बिझोली गांव में उनके चालक के घर के घर से चोरी हो गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।